फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manure being made from garbage coming out in Hunar Haat

मथुरा में कचरा प्रबंधन का खास इंतजाम: हुनर हाट में निकल रहे कूड़े-कचरे से बन रही खाद, लोगों को मुफ्त में बांट रहे

Thu, 18 Nov 2021 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Nov 2021 12:37 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। यहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं कचरे की खाद मुफ्त में बांटी जा रही है।

विज्ञापन
Manure being made from garbage coming out in Hunar Haat
हुनर हाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना पुलिन स्थित कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे हुनर हाट में कचरा प्रबंधन का खास इंतजाम किया गया है। कूड़े से खाद बनाने की मशीन लगाई गई है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि कूड़े के पहाड़ खत्म होने चाहिए। उनके स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखकर हुनर हाट में एक विशेष मशीन लगाई गई है जो मेले से निकलने वाले कूड़े-कचरे से खाद बना रही है। हुनर हाट बावर्ची खाना सेक्शन में लगे फूड स्टॉल्स से निकलने वाले फूड वेस्ट और ग्रीन वेस्ट को इस मशीन द्वारा कंपोस्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह कंपोस्ट हुनर हाट में आने वाले दर्शकों को मुफ्त वितरित की जा रही है।

विज्ञापन

मुफ्त में बांट रहे खाद
इस मशीन की क्षमता प्रतिदिन 5 क्विंटल कूड़े को खाद में बदलने की है। मशीन लगाने का उद्देश्य है यहां का कूड़ा यहीं पर खत्म किया जाए, ताकि कूड़े को डंप में भेजने से बचा जाए और प्रदूषण को रोका जा सके। हुनर हाट के पीआरओ राघवेंद्र ने बताया कि इस तरह की मशीन से कूड़े के निपटारे का सबसे बड़ा फायदा है कूड़े को ट्रकों में भरकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने वाले ट्रांसपोर्टेशन खर्चे में बचत है।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए वेस्ट मैनेजमेंट का ये अच्छा उदाहरण है। हुनर हाट में आए दर्शक वेस्ट से बनी खाद को घर ले जाकर अपने बगीचे और गमलों में लगे पौधों के लिए इस्तेमाल करते हैं। हुनर हाट मैनेजमेंट की तरफ से मुफ्त खाद का वितरण खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed