{"_id":"586fe5364f1c1b005215c03c","slug":"mant-is-under-vulnerable-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांट अति संवेदनशील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांट अति संवेदनशील
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जनपद को 34 जोन और 205 सेक्टरों में बांट दिया गया है। मांट विधानसभा क्षेत्र को अति संवेदनशील मानते हुए यहां सबसे अधिक सेक्टर बनाए गए हैं।
मथुरा में प्रथम चरण में मतदान होना है। यहां 17 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जो 11 फरवरी के मतदान तक जारी रहेगी। इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं का खाका तैयार होने लगा है। इसमें जनपद को 34 जोन और 205 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में करीब 3 से 4 सेक्टर रहेंगे, जबकि प्रत्येक सेक्टर में 12 से 15 मतदान केंद्रों को शामिल किया है।
प्रत्येक सेक्टर की कमान मजिस्ट्रेटों के हाथ रहेगी। इसी स्तर के पुलिस अफसर मजिस्ट्रेट के साथ तैनाती की जा रही है।
मांट विधानसभा क्षेत्र को अति संवेदनशील मानते हुए यहां सबसे अधिक सेक्टर बनाए गए हैं। मांट विधानसभा क्षेत्र 8 जोन और 61 सेक्टर में विभाजित किया है। इसके बाद छाता विधानसभा क्षेत्र को संवेदनशील माना गया है। इस क्षेत्र को 8 जोन और 43 सेक्टर में बांटा है। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में भी 8 जोन और 40 सेक्टर बनाए हैं। बलदेव विधानसभा क्षेत्र में 6 जोन और 37 सेक्टर और मथुरा विधानसभा क्षेत्र में 4 जोन और 24 सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
चुनावी आंकडे़
-वोटरों की संख्या 1732673
-विधानसभा क्षेत्र 05
-मतदान स्थल 1018
-बूथ 1881
-संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र 300
राजनीतिक दलों के अध्यक्ष की बैठक आज
कलक्ट्रेट सभागार में 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिवों की बैठक होगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने ये जानकारी दी।