फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man with reward of 25,000 rupees arrested after encounter

Mathura News: 25000 का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
man with reward of 25,000 rupees arrested after encounter
गोवर्धन। थाना गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद 25000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने गणेश पहलवान पर जानलेवा हमले की साजिश रचने का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात महमदपुर चौराहे पर पुलिस टीम वांछित आरोपी अन्नू उर्फ अनुराग तिवारी की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी जमुनावता चौराहे से पैदल महमदपुर की ओर आ रहा है। उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने बताया कि जैसे ही आरोपी को रुकने के लिए कहा गया, वैसे ही आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में दसविसा गोवर्धन निवासी आरोपी अन्नू ऊर्फ अनुराग तिवारी ने बताया कि उसका गणेश पहलवान से विवाद था। कुछ दिन पहले अपने साथियों आरव उर्फ नारायण, देवेंद्र उर्फ देवो, समसुद्दीन उर्फ भोला और नीरज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने बताया कि उसने साथियों को पैसे देने का लालच देकर गणेश पहलवान पर हमला कराया था। हमलावरों ने दानघाटी मंदिर क्षेत्र से पीछा करते हुए परिक्रमा मार्ग के पास फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed