{"_id":"57f92a384f1c1b6c53270416","slug":"man-from-gurgaon-missing-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव से वृंदावन आया युवक लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव से वृंदावन आया युवक लापता
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
अनिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन दर्शन की कहकर गुड़गांव से आए युवक की मथुरा में लापता होने की बात कही जा रही है। युवक की तलाश में आए परिवारीजनों को उसकी आई-20 कार गोवर्धन चौराहे पर लावारिस हालत मिल गई। शनिवार को मामले में परिवारीजन एसएसपी से भी मिले।
अनिल कुमार (27) पुत्र चंदराम निवासी गांव घाटा, गुड़गांव, हरियाणा पांच अक्तूबर को घर से आई-20 कार में वृंदावन दर्शन की कहकर निकले थे। जब घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों को चिंता हुई। छह अक्तूबर को परिवारीजन और मथुरा आए और वृंदावन व मथुरा में तलाश की।
मथुरा में गोवर्धन चौराहे पर लावारिस हालत में खड़ी उनकी आई-20 कार मिल गई। सात अक्तूबर को भी परिवारीजन तलाशते रहे लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा। शनिवार को परिवारीजनों ने एसएसपी बबलू कुमार से गुहार लगाई। एसएसपी ने पुलिस की दो टीम लापता युवक की तलाश में लगाई हैं। अनिल के भाई सुनील कुमार ने बताया कि उनका भाई अकेले घर से निकला था।
विज्ञापन
अपहरण की आशंका से किया इनकार
सुनील कुमार सिंह ने अनिल के अपहरण की आशंका से इनकार किया है। उनका परिवार कृषि का व्यापार करता है। पूरा परिवार एक ही व्यापार में संलग्न है। युवक की तलाश में एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और एसपी देहात अरुण सिंह ने सभी थानों पर युवक की फोटो भेजी है।
लापता युवक के परिवारीजन मिले थे। युवक की तलाश में दो टीम गठित की गई हैं। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
- बबलू कुमार
एसएसपी, मथुरा