फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man died in queue of bank

बैंक की लाइन में धक्कामुक्की, युवक की मौत

Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
man died in queue of bank
बैंक की लाइन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर को पंजाब एंड सिंध बैंक की लाइन में लगे एक युवक की धक्का मुक्की के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस और बैंक प्रशासन ने इस प्रकार की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन


शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पैगांव निवासी मूली के बेटे रामहेत (45) कारपेंटर थे। परिवारीजनों के अनुसार सोमवार की दोपहर को वह गांव में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से रुपये निकालने पहुंचे। बताया जाता है कि बैंक की लाइन में लगने के दौरान धक्का मुक्की होने लगी। इसी दौरान रामहेत गश खाकर गिर गए। इससे पहले कि लोग डाक्टर के पास लेकर जाते उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


युवक की मौत से अफरातफरी फैल गई। रामहेत के चचेरे भाई होतीलाल ने बताया कि सूचना पाकर वह लोग बैंक पर पहुंचे और शव को घर ले आए। शेरगढ़ पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई थी। वहीं बताया जाता है कि रामहेत काफी समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजर भरत सिंह ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि बैंक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उससे सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed