{"_id":"5819f0b84f1c1bc032436c10","slug":"man-attemped-suicide-in-sasural","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ससुराल में खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ससुराल में खाया जहर, हालत गंभीर
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को साथ न भेजने से क्षुब्ध युवक ने बुधवार को ससुराल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ती देख ससुरालीजन उसे उपचार को अस्पताल ले गए। यहां उसकी हालत गंभीर बाताई गई है।
सुरीर के गांव ओहावा निवासी युधिष्ठर की शादी तीन वर्ष पूर्व मांट के गांव नसीटी निवासी रेनू के साथ हुई थी। कुछ माह से पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर विवाहिता तीन माह से मायके में रह रही है। पत्नी को लेने के लिए युधिष्ठर कई बार ससुराल गए, लेकिन ससुरालीजन उसे नहीं भेज रहे थे।
बीते धनतेरस को ससुराल पहुंचा युवक पत्नी को ले जाने की जिद करने लगा। इस पर ससुरालीजनों ने उसे मांट पुलिस बुला कर पकड़वा दिया। एक दिन थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद युवक बुधवार को ससुराल गांव नसीटी पहुंच गया और पत्नी को न भेजने पर जहर खाने की धमकी देने लगा, ससुरालीजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि क्षुब्ध युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन युवक को सीएचसी मांट ले गए, यहां से डॉक्टरों ने उसे मथुरा रेफर कर दिया। गंभीर हालत देख मथुरा से डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।