{"_id":"69e08ef0935cd3a1970534b8","slug":"man-and-camel-killed-after-speeding-vehicle-hits-cart-in-baldev-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलदेव में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ऊंट और बग्गी के चालक की मौत; ग्रामीणों ने लगा दिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदेव में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ऊंट और बग्गी के चालक की मौत; ग्रामीणों ने लगा दिया जाम
Thu, 16 Apr 2026 12:55 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:55 PM IST
सार
बलदेव के उत्तरी बाइपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऊंट-बुग्गी को टक्कर मार दी, जिससे चालक सलीम खान और ऊंट की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाया, जबकि पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के उत्तरी बाइपास पर अकोस के गांव नगला बेर के निकट गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार वाहन ने ऊंट-बुग्गी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी चालक सलीम खान (40 वर्ष) व ऊंट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला संजा निवासी सलीम खान पुत्र गन्ना सुबह करीब 5:30 बजे घर से भूसा लाने के लिए ऊंट-बुग्गी लेकर निकले थे। इसी दौरान आगरा-बलदेव उत्तरी बाइपास पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी बुग्गी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन ऊंट-बुग्गी को करीब 600 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक के परिवार में पत्नी रूबी, पुत्र बिट्टू (12 वर्ष) व एक पुत्री ( 18 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई होगी।