फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mallapura will be transformed.

Mathura News: मल्लपुरा की बदलेगी सूरत, आधुनिक मॉडल के रूप में होगी विकसित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mallapura will be transformed.
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट स्थित मोहल्ला मल्लपुरा आधुनिक मॉडल के रूप में विकसित होगा। सड़कों व नाले-नालियों की मरम्मत के बाद इन्हें ढका जाएगा, स्ट्रीट व रंग-बिरंगी लाइटों के साथ-साथ आकर्षक सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसी तरह कई बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। श्रीकृष्ण राधा की बाल लीलाओं की भी झलक देखने को मिलेगी। इस कार्य में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन

जन्मभूमि परिसर के निकट होने से इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, लेकिन वर्तमान में कॉलोनी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। जर्जर सड़कें, अंधेरे में डूबी गलियां, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अब नगर निगम की पहल से स्थानीय निवासियों में उम्मीद की किरण जगी है। कॉलोनी को आधुनिक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। अधिकारियों ने इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। सड़कों और गलियों का नवनिर्माण, हाईमास्ट लाइटें, सीसीटीवी कैमरे, सुगंधित फूलों के गमले रखने के अलावा मार्ग के किनारे हरियाली लगाई जाएगी। इसके अलावा श्रीकृष्ण-राधा की बाल लीलाओं को दीवारों पर उकेरा जाएगा। कुंज गलियां और मुख्य मार्गों को ऐसा सजाया जाएगा कि कॉलोनी में प्रवेश करते ही एक अलग ही अनुभूति का अहसास होने लगेगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि इस कार्य में तीन करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed