फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Malaria confirmed in a teenager after a private lab test

Mathura News: निजी लैब की जांच में एक किशोरी में मलेरिया की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Malaria confirmed in a teenager after a private lab test
मथुरा। बरसात के बाद जगह-जगह जलभराव होने से मलेरिया के मरीज मिलने लगे हैं। बलदेव क्षेत्र के जुगसना के गांव मेंदुआ में 15 वर्षीय अर्चना में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मंगलवार शाम आगरा की एक निजी लैब की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। अर्चना को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में 1800 आबादी और 267 मकान बने हुए है। अर्चना को 26 जुलाई से बुखार था। स्थानीय इलाज से आराम न मिलने पर परिजन उसे आगरा ले गए, जहां जांच में मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव में 28 घरों और 63 कमरों में दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन

38 घरों का सर्वे कर 71 स्थानों पर वर्षा जल की जांच की गई। जिनमें एक घड़ा व एक कूलर में मच्छर का लार्वा मिला। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि मलेरिया का मामला सामने आने के बाद गांव की लगातार निगरानी की जा रही है। बुधवार से घर-घर जाकर सैंपल संग्रह अभियान शुरू होगा, ताकि समय पर रोगियों की पहचान कर उनका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed