{"_id":"69d7e993a23bb0b26a07d2e0","slug":"make-the-137-km-stretch-of-the-braj-chaurasi-kos-parikrama-route-pothole-free-mathura-news-c-29-1-mtr1022-541453-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा स्थल के 137 किमी हिस्से को बनाएं गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा स्थल के 137 किमी हिस्से को बनाएं गड्ढामुक्त
विज्ञापन
मथुरा। आयुक्त कार्यालय के लघु सभागार में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर होने वाले विकास कार्यों के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ बैठक करके मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए।
इस वर्ष अधिक मास में होने वाली ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा 17 मई से 15 जून के बीच होने की संभावना है। यह परिक्रमा मार्ग यूपी, राजस्थान और हरियाणा राज्यों से होकर गुजरता है। मथुरा और अलीगढ़ से होकर गुजरने वाला परिक्रमा मार्ग लोक निर्माण विभाग के तहत आता है। मंडलायुक्त ने कहा कि परिक्रमा मार्ग में मथुरा में 112 किमी एवं अलीगढ़ में 25 किमी यानि कुल लंबाई 137 किमी का हिस्सा आता है। इस पूरे परिक्रमा मार्ग का टीम द्वारा सर्वे कर लिया जाए। संबंधित अधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने का काम करें। सड़कों का अनुरक्षण/पैच मरम्मत, पटरियों की जंगल सफाई, पटरियों का सुधार आदि कार्य कराए जाना है। मार्ग चौड़ीकरण के लिए आवश्यकतानुसार भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य की लागत का आगणक तैयार कर लें। इसमें पड़ाव स्थल भी बनवाए जाएं।