फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Make recovery by making a target of five days

Mathura News: पांच दिन का लक्ष्य बनाकर करें वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Make recovery by making a target of five days
मथुरा। कृष्णानगर बिजली घर का निरीक्षण करने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी एवं वाणिज्यिक) मथुरा आए। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधीनस्थों के साथ समीक्षा बैठक की। राजस्व वसूली के लिए पांच-पांच दिन का लक्ष्य बनाकर वसूली करने और विद्युत चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक राजीव शर्मा ने सबसे पहले कृष्णानगर सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान जो कमियां मिलीं उन्हें सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद कृष्णानगर सब स्टेशन पर ही अधीनस्थों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए पांच-पांच दिन का लक्ष्य निर्धारित करने, बिजली चोरी रोकने एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक फीडर के लोड को लेकर उपभोक्ताओं की संख्या, बिजली सप्लाई की भी जानकारी की। साथ ही एक नई लाइन बनाने पर जोर दिया। ताकि सप्लाई बेहतर हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से बिजली सप्लाई में आने वाली परेशानियों को सुना और उनके निदान को सुझाव भी दिए। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि हमने जो समस्याएं बताई उन्हें उन्होंने नोट किया और जल्द ही उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता विपिन कुमार, एसडीओ रमेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed