फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   makar sankranti celebration in mathura

मकर संक्रांति पर श्रद्धालु आज करेंगे स्नान-दान

Thu, 14 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 14 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti celebration in mathura
भगवान सूर्यनारायण के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह से ही यमुना में स्नान और दान करने की होड़ मचेगी। पर्व के लिए मंदिरों में भी विशेष दर्शनों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


ज्योतिर्विद पंडित ओमप्रकाश गौतम के अनुसार मकर संक्रांति गुरुवार शुक्रवार रात एक बजकर 25 मिनट पर आएगी। ऐसे में संक्रांति का फल शुक्रवार को अर्जित होगा। संक्रांति का प्रवेश कौलव करण में हो रहा है।
विज्ञापन


इस बार राजा और प्रजा में मतभेद का योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सभी पंचांगों में स्पष्ट है मकर संक्रांति का पुण्य लाभ 15 जनवरी को सुबह सूर्योदय से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जाता है इस दिन देवता पृथ्वी पर आकर दान ग्रहण करते हैं और दानियों को सौ गुना फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति पर सुबह यमुना में स्नान करने के बाद श्रद्धालु दान-दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित करते हैं। इस दिन खिचड़ी, घी, गुड़, तिल की मिठाई, ऊनी वस्त्र दान देने का विशेष महत्व है।

इन राशियों के लिए लाभकारी
मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ को लाभप्रद और कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के लिए अशुभ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed