Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Major Accident on Yamuna Expressway: Roadways Bus Crashes into Truck, 16 Passengers Injured

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: ट्रक में पीछे से घुस गई रोडवेज बस, भयानक हादसे में 16 यात्री घायल

Mon, 20 Oct 2025 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Oct 2025 11:41 AM IST
सार

परिचालक की गलती की वजह से रोडवेज बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 16 सवारियां घायल हो गईं। ये बस इटावा डिपो की है।

विज्ञापन
Major Accident on Yamuna Expressway: Roadways Bus Crashes into Truck, 16 Passengers Injured
बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन  145 पर नोएडा से आगरा की ओर आ रही बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गई।  सुबह 3.15 बजे रोडवेज बस ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसमें 16 सवारियां घायल हो गईं हैं। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 145 पर इटावा डिपो की रोडवेज बस सवारी लेकर दिल्ली से इटावा जा रही थी। नोएडा से आगरा की तरफ जा रही बस ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बस को परिचालक चला रहा था। बस में सवार करीब 16 सवारियों के चोटे आई हैं,  जिन्हें कई एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया। क्षतिग्रस्त रोडवेज बस को खंदौली डंपयार्ड में क्रेन की सहायता से भेजा गया। 
विज्ञापन


सीओ संजीव राय व थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया रोडवेज बस ट्रक में पीछे से घुस गई है। 16 सवारियां घायल हो गई हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों में हर्षित निवासी गालिबान, जिला मैनपुरी, अनिल कुमार, निवासी ओखर थाना नारखी, फिरोजाबाद, अंकित निवासी उदनी थाना मटसेना, फिरोजाबाद, राहुल निवासी नसीरपुर थाना ओछा मैनपुरी, सुरेश चंद्र निवासी महमूदपुर थाना छिबरामऊ कन्नौज, श्रीमती वर्षा निवासी ईखु थाना अवागढ़, एटा, विमल कुमार निवासी बादशाहपुर थाना घिरोर मैनपुरी, विपिन कुमार निवासी उमरसेडा थाना भरथना, इटावा, मयंक प्रजापति निवासी नौरंगाबाद थाना, इटावा, पीयू निवासी औरैया, पायल निवासी ईबु  थाना अवागढ़, एटा, कपिल दुबे निवासी नगला मदारी थाना करहल, मैनपुरी परिचालक, संतोष निवासी बिहारी थाना एकदिल, बस चालक,  दीपक निवासी कौशांबी, अवनीश निवासी मानिकपुर,इटावा,  अमन निवासी मानिकपुर, इटावा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed