फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mahila ke kundal lootakar bhaagate badamaash ko logon ne pakada

Mathura News: महिला के कुंडल लूटकर भागते बदमाश को लोगों ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
mahila ke kundal lootakar bhaagate badamaash ko logon ne pakada
मथुरा। शहर कोतवाली के डैंपियर नगर रोड पर लगने वाले मंगल बाजार में दो युवकों ने महिला से मारपीट कर कान के कुंडल तोड़ लिए। लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली गीता ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ मंगलवार को बाजार में खरीदारी को आई थीं। तभी दो युवक आए और उनकी छोटी बेटी के बैग में रखे मोबाइल को निकालने लगे। यह उनकी बड़ी बेटी हेमा ने देख लिया। हेमा ने युवक का हाथ पकड़ लिया। युवक ने महिला के गाल पर थप्पड़ मारा और उसके कान का कुंडल तोड़ लिया। युवक मौके से भागने लगे। यह देख स्थानीय लोगों ने कुंडल तोड़ने वाले युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

दिनदहाड़े भरे बाजार में बदमाशों की हिम्मत से सभी भौंचक्के रह गए। स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और कोतवाली पहुंचे। यहां पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि युवक के साथी के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed