{"_id":"65d65d63e662db911a009df6","slug":"maharashtra-woman-dies-under-suspicious-circumstances-at-relatives-house-mathura-news-c-369-1-mt11005-109067-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महाराष्ट्र की महिला की रिश्तेदार के घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महाराष्ट्र की महिला की रिश्तेदार के घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में स्थित राधा विंटेज अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बुधवार को महाराष्ट्र की एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला बाथरूम में नहाने गई थी। आशंका जताई जा रही है कि बाथरूम में लगे गीजर की गैस से वह बेहोश होने के बाद मृत्यु के आगोश में समा गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि ज्योत्सना सोनकर पत्नी शिवाजी सोनकर निवासी ठाणे महाराष्ट्र 21 फरवरी को अपने परिचित मनोज कुमार शर्मा पुत्र हरि गोपाल शर्मा निवासी 203 राधा विंटेज फ्लैट, हाईवे के यहां आई थी। बुधवार को वह बाथरूम में नहाने गई थी। बॉथरूम का दरवाजा करीब दो ढाई घंटे ना खुलने पर मनोज शर्मा द्वारा गेट खोलकर उसे देखा गया तो महिला बेहोश स्थिति मिली। जिसे लेकर सिटी अस्पताल में गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मनोज ने पूछताछ में बताया कि वह नेवी से रिटायर्ड है। मुंबई में तैनाती के समय से वह ज्योत्सना से परिचित था। मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के दर्शन को आई थी। एसपी सिटी के अनुसार शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का सही कारण सामने आ पाएगा।