{"_id":"5e2863778ebc3e4af233ccc7","slug":"maharaja-sooorajmal-statue-matter-mathura-news-agr4259918177","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना को लेकर जाट समाज धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना को लेकर जाट समाज धरने पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के डेंपियर नगर गोल पार्क में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा हटाने पर उपजे विवाद के बाद पूर्व घोषणा के अनुसार महाराजा सूरजमल स्मारक सुधार समिति ने अहिल्याबाई पार्क पर धरना शुरू कर दिया है। डेंपियर नगर के गोल पार्क में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर जाट समाज लामबंद होने लगा है।
दो सप्ताह पूर्व डेंपियर नगर के गोल पार्क में लगी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को हटा दिया था। इसे लेकर महाराजा सूरजमल स्मारक सुधार समिति एवं सर्वसमाज के गणमान्य लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर महाराजा सूरजमल की हटाई गई प्रतिमा को पुन: स्थापित कराने की मांग उठाई थी। इसके लिए मथुरा प्रशासन को 21 जनवरी तक का समय दिया गया था लेकिन समय सीमा बीतने पर भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने पर महाराजा सूरजमल स्मारक सुधार समिति के अध्यक्ष राम बाबू कटैलिया द्वारा बुधवार 22 जनवरी से धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया।
समिति द्वारा छह सूत्रीय मांग पत्र डीएम को भेजा है। समिति के महासचिव आरबी चौधरी ने बताया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक धरना देते रहेंगे। आरबी चौधरी, महेंद्र चौधरी, रामरस पाल पोनिया, सुरेश भगत, प्रदीप चौधरी, मानवेंद्र पांडव, रविंद्र नरवर, राकेश चौधरी, राजबीर सिंह पार्षद सूरज चौधरी, पार्षद सौरभ चौधरी, राहुल चौधरी ब्राह्मण समाज से राहुल पाठक हरीश गुधैनियां, राहुल शर्मा, राकेश पंडित आदि मौजूद थे।