फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   maharaja agrasen ki jayanti me gerba

महाराजा अग्रसेन जयंती में गरबा की रही धूम

Sat, 05 Oct 2019 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
maharaja agrasen ki jayanti me gerba
मथुरा। श्रीअग्र बंधु सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस? - फोटो : MATHURA
मथुरा। अग्रसेन मार्ग स्थित मुकुंद विहार के माधवी पंडाल में श्री अग्रबंधु सभा के तत्वावधान में तीन दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का समापन हो गया। समारोह में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने गणेश वंदना की। नवरात्र पर्व पर महिलाओं ने लाल लहंगा और रत्नों के आभूषण पहन चादी के डंडों से गरबा नृत्य कर माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने कुलदेवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की छवि के समक्ष दीप प्रज्वजलित करते हुए व्यापारी समाज से पहले खुद को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कठिन दौर है। इस दौर में महिलाएं अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं। इस मौके पर समाज के विशिष्ट लोगों और प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान किया। अग्रबंधु महिला सभा की अध्यक्ष वंदना अग्रवाल, महामंत्री शिल्पी शोरा, मंत्री लता अग्रवाल, ओमवती अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष रश्मि बगिया, स्वागताध्यक्ष नेहा गर्ग कसेरे, सुनीता जैन, पूजा शोरा, मिथलेश मित्तल, राधा अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, रिंकी बंसल, राधिका अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल को अंगवस्त्रम भेंट किए।
विज्ञापन

सभा के संस्थापक विपिन किरोड़ी को समाजसेवा के लिए कर्मवीर सम्मान से नवाजा गया। सभा के अध्यक्ष किशोर भरतिया ने कहा कि पहले की अपेक्षा समाज में सद्भाव और एक दूसरे की मदद करने की प्रवृत्ति कम हुई है इसको बढ़ाया जाना समाज हित में है। महोत्सव के मुख्य संयोजक गोपाल दास काजू, मुख्य शोभायात्रा संयोजक हरीश गिलट, संयोजक पंकज जौहरी, अशोक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मुरारी अग्रवाल ने सम्मानित किया। महामंत्री अवधेश डब्बू, मंत्री नीरज बॉबी, नंदकिशोर अग्रवाल, अमित जैन, कन्नू अग्रवाल, राकेश गर्ग आड़ती, गौरव अग्रवाल, मितेश बंसल, अनिल भाई, अनंत दाऊजी, राधाकिशन सूतिया, रविप्रकाश अग्रवाल, बृजबिहारी गुडेरा, गजानंद अग्रवाल, वंशीधर अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, सोनू हाथी वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed