फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mahamastabhishek of jambuswami

जंबूस्वामी की 18 फुट की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक

Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
mahamastabhishek of jambuswami
श्री जम्बूस्वामी दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र चौरासी में 18 फुट की प्रतिमा का चतुर्थ वर्षीय महामस्तकाभिषेक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह आठ बजे से मंगलाचरण के साथ भगवान जम्बूस्वामी का मस्तकाभिषेक किया गया। प्रथम कलश आगरा के संजय जैन की ओर से रखा गया। इसके बाद मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने श्रद्धालुओं के लिए मंगल उद्बोधन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति भगवान जम्बूस्वामी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को धन्य बनाए। सभी भक्तों को मुनिश्री ने गंधोदक प्रदान किया।
विज्ञापन


आगरा, दिल्ली, पुन्हना, भरतपुर, जुरहरा, भिंड, बल्लभगढ़, हाथरस, अलीगढ़, फरीदाबाद, कोटा, जयपुर आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान जम्बूस्वामी का मस्तकाभिषेक किया। सिद्धक्षेत्र चौरासी तीर्थ वंदना का सौभाग्य प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे से भगवान जम्बूस्वामी की महाआरती और साढ़े सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

सिद्ध क्षेत्र के अध्यक्ष सेठ विजय कुमार, महामंत्री डा. जयप्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र जैन, पीसी छाबड़ा, राजीव जैन, विशेष जैन, प्रमोद जैन, जिनेन्द्र शास्त्री आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed