फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahabhishek will be held in Bankebihari temple at 12 midnight on 7th September

Krishna Janmashtami 2023: बांकेबिहारी मंदिर रात्रि 12 बजे होगा महाभिषेक, जानें कितने बजे होगी मंगला आरती

Mon, 04 Sep 2023 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 04 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बांके बिहारी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन रात 12 बजे बिहारीजी का महाभिषेक होगा। रात में मंगला आरती होगी। 

विज्ञापन
Mahabhishek will be held in Bankebihari temple at 12 midnight on 7th September
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सात सितंबर की रात को आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी का महाभिषेक मध्य रात्रि 12 बजे होगा। मंगला आरती रात 1:55 बजे होगी। जिसे लेकर मंदिर प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों द्वारा तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इतने बजे खुलेंगे पट

मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा के अनुसार सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए पट खुलेंगे। शृंगार आरती 7:55 बजे, राजभोग आरती 11:55 बजे, छींटा देकर गर्भगृह का पर्दा बंद दोपहर 12 बजे हो जाएगा। इसके बाद शाम को 5:30 से रात्रि 9:30 तक मंदिर के पट खुलेेंगे। शयन भोग आरती रात 9:25 मिनट पर होगी। इसके बाद पांच मिनट बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Janmashtami 2023: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुई एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात 12 बजे होगा महाभिषेक

महाभिषेक रात 12 बजे होगा। अभिषेक श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं होते। इसके बाद रात 1:45 बजे बांकेबिहारी के पट खुलेंगे। वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती 1:55 पर होगी। मंगला आरती के बाद रात 2 बजे से 5:30 बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन होंगे। आठ सितंबर को सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में पट खुलेेंगे और नंदोत्सव मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  Mathura: अद्भुत हैं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दो हजार साल पुरानी मूर्तियां, मोह लेंगी आपका मन
 

श्रद्धालुओं को किया सचेत

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सचेत किया है कि श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार व्यक्ति को अपने साथ लेकर मंदिर न आएं।। गर्मी के दौरान व्रत करने एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाई न लेने से दर्शनार्थियों को खासतौर पर महिलाओं को स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श और चिकित्सा लाभ लेने के बाद ही मंदिर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed