{"_id":"64f4c4e939edaf29160cc3e6","slug":"devotees-should-not-bring-elderly-small-children-and-disabled-people-with-them-to-banke-bihari-temple-mathura-news-c-29-1-mtr1018-129471-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2023: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुई एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2023: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुई एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं
Mon, 04 Sep 2023 02:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:18 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बांकेबिहारी मंदिर में आने वाली भीड़ को लेकर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। साफ कहा गया कि श्रद्धालु अपने साथ बुजुर्ग, छोटे बच्चे और दिव्यांगजन को न लाएं।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने एक बार फिर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें भीड़ के दबाव को देखते हुए श्रद्धालुओं को हिदायत दी है वह मंदिर में अपने साथ बुजुर्ग, बच्चों और दिव्यांग को न लाएं।
ये भी पढ़ें - Mathura: अद्भुत हैं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दो हजार साल पुरानी मूर्तियां, मोह लेंगी आपका मन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें -
देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को किया सचेत
बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सचेत किया है कि श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार व्यक्ति को अपने साथ लेकर मंदिर न आएं।। गर्मी के दौरान व्रत करने एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाई न लेने से दर्शनार्थियों को खासतौर पर महिलाओं को स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श और चिकित्सा लाभ लेने के बाद ही मंदिर आएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mathura: अद्भुत हैं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दो हजार साल पुरानी मूर्तियां, मोह लेंगी आपका मन
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों से रहें सावधान
मंदिर प्रबंधन ने दर्शनार्थियों को वह मंदिर में किसी भी प्रकार का बैग एवं कीमती सामान न लाने की सलाह दी है साथ ही चेताया कि श्रद्धालु लपकों और असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। मंदिर के अंदर जेबकतरों और मोबाइल चोरों से सावधान रहें। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को निर्धारित प्रवेश द्वार से ही मंदिर में प्रवेश और निकास द्वार से ही दर्शन करने के उपरांत जाने को कहा है। प्रबंधक मुनीश शर्मा ने श्रद्धालुओं को मंदिर के सभी प्रवेश मार्गों पर बने जूता घरों में जूता चप्पल उतार कर ही मंदिर की ओर आने का सुझाव दिया है।ये भी पढ़ें -
देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?