{"_id":"64de6c997a962794be0d3204","slug":"magistrate-deployed-for-crowd-and-traffic-control-in-vrindavan-on-hariyali-teej-mathura-news-c-29-1-mtr1019-121219-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हरियाली तीज पर वृंदावन में भीड़ और यातायात नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हरियाली तीज पर वृंदावन में भीड़ और यातायात नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट तैनात
Fri, 18 Aug 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। हरियाली तीज पर वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी और बरसाना में राधारानी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम की ओर से बृहस्पतिवार को तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी तय की गई है। वहीं, वृंदावन में यातायात नियंत्रण के लिए तीन एआरटीओ और बरसाना में भीड़ नियंत्रण को दो मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनकी तैनाती शुक्रवार से 20 अगस्त की रात तक रहेगी।
डीएम पुलकित खरे ने बताया कि 19 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व है। इस पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारी और बरसाना में श्रीराधारानी के दर्शन को आते हैं। इनको नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वृंदावन को 12 सेक्टरों में बांटते हुए प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट और उसके सहयोग में एक-एक अधिकारी की ड्यूटी तय की गई है। साथ ही वॉलंटियर्स को तैनात किया गया है।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों के ऊपर तीन जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जिनमें एसडीएम सदर अभय जैन के नेतृत्व में सात सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं, एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय के नेतृत्व में तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट, एडीएम प्रशासन विजय शंकर दूबे के नेतृत्व में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बरसाना में दो मजिस्ट्रेट तैनात
डीएम के अनुसार बरसाना में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जिनमें मंदिर के अंदर की संपूर्ण व्यवस्था बीडीओ छाता/नंदगांव नरेश कुमार को दी गई है। वहीं, मंदिर के बाहर की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीएम गोवर्धन दीपिका मेहरा को दी गई है।
यह संभालेंगे ट्रैफिक
हरियाली तीज पर वाहनों को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को दिया गया है। सौ शैय्या से एक्सप्रेसवे तक की जिम्मेदारी एआरटीओ प्रवर्तन मनोज प्रसाद वर्मा, छटीकरा से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए कालीदाह तक एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह, मसानी चौराहा से सौ शैय्या अस्पताल तक एआरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मण प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा की ओर से यहां 80 से अधिक ट्रैफिक जवानों को तैनात किया गया है।