फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lpg vehicle cougt fire in mathura

सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, हाईवे पर ट्रैफिक रोका

Sun, 24 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sun, 24 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
lpg vehicle cougt fire in mathura
आग
रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सर्विस करा रहे खाली गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात रोक दिया। बाजार बंद हो गया, आसपास के लोग घर खाली बाहर निकल आए। छह दमकलों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना के चलते करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात बंद रहा। 
विज्ञापन


हादसा रिफाइनरी के गेट नंबर नौ के पास रविवार पूर्वान्ह 11:34 बजे हुआ और जिस ट्रक में आग लगी वह कुछ समय पहले ही आगरा के कस्बा पिनाहट में रसोई गैैस की सप्लाई देने के बाद खाली सिलेंडर देकर लौटा था और इसका चालक बिजेंद्र निवासी गुहाना डीग पातीराम मार्केट में ट्रक की सर्विस करा रहा था। वह मेकेनिक को सर्विस करता छोड़कर नहाने चला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान बैटरी में शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ खाली सिलेंडरों में गैस बची हुई थी और सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली। धमाके के साथ सिलेंडर फटने लगे। इससे इलाके में दहशत फैल गई। अफरा तफरी भरे माहौल में दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफाइनरी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों ओर का ट्रैफिक करीब सौ मीटर दूरी पर रोक दिया। करीब 25 मिनट बाद मौके पर पहुंची रिफाइनरी की दमकल का पानी मात्र पांच मिनट में ही समाप्त हो गया। बाद में दो फोम टेंडर और चार दमकलों ने लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया।


आग बुझने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे हाईवे पर ट्रैफिक खोल दिया गया और वाहनों को धीरे-धीरे वहां से निकाला गया। जिस ट्रक में आग लगी थी वह कोयला अलीपुर निवासी केएल शर्मा की ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया जा रहा है। एसएसपी डाक्टर राकेश सिंह बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed