{"_id":"67bf6033bc5e1b2701037874","slug":"lotus-flowers-and-palm-trees-will-enhance-the-beauty-of-vasudev-vatika-mathura-news-c-369-1-mt11009-125783-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वासुदेव वाटिका की सुंदरता बढ़ाएंगे कमल के फूल व खजूर के वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वासुदेव वाटिका की सुंदरता बढ़ाएंगे कमल के फूल व खजूर के वृक्ष
विज्ञापन
मथुरा। गोकुल बैराज के निकट विकसित हो रही वासुदेव वाटिका के सौंदर्यीकरण में कमल के फूल और खजूर के वृक्ष चार चांद लगाएंगे। बुधवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए हैं।
दरअसल, गोकुल में यमुना तट पर 45 करोड़ की लागत से 32 एकड़ में वासुदेव वाटिका विकसित की जा रही है। इसमें धार्मिक स्वरूप के साथ पिकनिक स्पॉट, पार्किंग स्थल में कार के साथ बसों के खड़े होने के लिए व्यवस्था है। इतनी बड़ी पार्किंग बनाई जा रही है कि एक साथ करीब 200 कारें खड़ी हो सकें। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने कहा है कि यहां कमल कुंड में कमल के फूल लगाने के लिए पांच छोटे-छोटे कुंड भी बनाए जाएंगे।
साथ ही बहुतायत में खजूर के पौध भी लगाए जाएंगे, जो खूबसूरती निखारेंगे। इसके अलावा वाटर बाड़ी, ओपन थियेटर, शापिंग प्लाजा और चौपाटी भी बनेगी। उन्होंने बताया कि यह सब कुछ खूबसूरत ढंग से लगाए गये पौधों के बीच होंगे, जो वासुदेव वाटिका की खूबसूरत छटा प्रस्तुत करेगी।