फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lost puppets Jojo and Johnny found

Mathura News: खोए हुए पपेट जोजो और जॉनी मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lost puppets Jojo and Johnny found
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले जयपुर के कलाकार राहुल मिश्रा के लापता पेट्स जोजो और जॉनी वृंदावन में ई रिक्शा चालक के घर मिल गए हैं। स्थानीय युवक की मदद से चालक को तलाश लिया गया। दोनों पपेट को देखकर कलाकार की आंखों से आंसू आ गए। कलाकार ने पुलिस से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने को कहा और सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

जयपुर निवासी राहुल मिश्रा के लापता जोजो और जॉनी आखिरकार मिल गए। शुक्रवार को वह अपने साथियों संग परिक्रमा लगाने के लिए आए थे। वह ई-रिक्शा से सुखधाम आश्रम में आए थे। वह आश्रम में कमरा देखने के लिए चले गए और बाहर आए तो उन्होंने देखा कि ई रिक्शा चालक उनका बैग लेकर चला गया। बैग में उनके पपेट जोजो और जॉनी भी थे। दोनों को तलाशते हुए कलाकर ने सोशल मीडिया पर अपील की। इसके बाद स्थानीय युवक पिंटू को साथ लेकर उन्होंने ऑटो स्टैंड से लेकर परिक्रमा मार्ग तक चालक को खोजा। देर रात उन्हें चालक का पता लग गया और वह उससे अपने पपेट्स को लेकर आ गए। उन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों पपेट्स मेरे परिवार का हिस्सा हैं। उनके मिलने से उनको काफी खुशी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed