फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Varadaraj was anointed with 108 silver pots

Mathura News: भगवान वरदराज का 108 रजत कलशों से हुआ महाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lord Varadaraj was anointed with 108 silver pots
भगवान वरदराज का अभिषेक करते हुए संत। संवाद
वृंदावन। नगर के रंगजी बगीचा स्थित बड़ा खटला आश्रम में चल रहे भगवान वरदराज के त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। वैदिक विधि-विधान के साथ भगवान वरदराज का 108 रजत कलशों से महाअभिषेक किया गया।
विज्ञापन


समापन दिवस पर विष्णु पुराण, वाल्मीकि रामायण, उपनिषद, चारों वेदों एवं भाष्य मुमुक्षु पढ़ी का पाठ हुआ। नारद पंचरत्न विधि के अंतर्गत एकादशी ब्राह्मण विद्वानों द्वारा भगवान वरदराज का महा अभिषेक विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। मान्यता है कि इसी शुभ चित्रा नक्षत्र में भगवान वरदराज का प्रतिष्ठापन बड़ा खटला आश्रम में हुआ था।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज ने की। मुख्य यजमान मुंबई से आए राम किशोर सिंगी एवं आरा, बिहार से आए अखिलेश्वर पांडे ने विशेष पूजन कर भगवान वरदराज का आराधन किया। महाअभिषेक के पश्चात पीठाधीश्वर द्वारा भगवान की महाआरती संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज के प्रसिद्ध कथा वाचक मारुति नंदन वागीश महाराज, जगद्गुरु पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी राधाकांताचार्य महाराज, हयग्रीव रामानुज संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य संजय दुबे, प्रवक्ता ओमप्रकाश चतुर्वेदी, प्रमोद शास्त्री, कैलाश चंद्र शास्त्री, ललित किशोर शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed