फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Shri Ram set out to marry Sita.

Mathura News: सिया को ब्याहने निकले प्रभु श्रीराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:34 AM IST
सार

कोसीकलां में श्रीराम की भव्य बरात आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों के साथ निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने दूल्हे के रूप में प्रभु श्रीराम के स्वरूप के दर्शन किए। नगर उत्सवमय माहौल से सराबोर रहा।

विज्ञापन
Lord Shri Ram set out to marry Sita.
राम बरात में शामिल कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण व अन्य

विस्तार

कोसीकलां। प्रभु श्रीराम की बरात बृहस्पतिवार की देर शाम आकर्षक झांकियों व बैंडबाजों के साथ निकाली गई। बरात में चल रहे चारों भाइयों के स्वरूपों की कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने आरती उतारकर स्वागत किया।
विज्ञापन

नंदबाबा की कोषस्थली राममय हो गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को दूल्हे के रूप में देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। रामलीला संस्थान के तत्वावधान में बरात निकाली गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण व गुरु विश्वामिश्र के साथ दूल्हे के वेश में बरात निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई भरत मिलाप चौक पर स्थित प्रतीकात्मक जनकपुरी में आकर ठहर गई।
विज्ञापन

वहीं भरत, शत्रुघ्न व गुरु वशिष्ठ के स्वरूप बरात के रूप में तोताराम मंदिर से शुरू होकर जनकपुरी पहुंची। जनकपुरी की सजावट देखते ही बन रही थी। बैंडबाजे अपनी मधुर धुनों से बरातियों को नाचने के लिए विवश कर रहे थे। भक्तों की इच्छा भगवान श्रीराम और उनके भाइयों के स्वरूप को निहारने रही। पूरा जनकपुरी परिसर आकर्षक विद्युत झालरों की सजावट से अपनी छटा बिखेर रहा था। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, नरदेव चौधरी, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, अजय मंगला, अजय गोयंका, अन्नू वैद्य, जयप्रकाश शर्मा, हरेंद्र ठाकुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या में झूमे जनकपुरी में आयोजित भजन संध्या में गायक कुंज बिहारी दास ने अपने भजनों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। संध्या का आरंभ मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद शेरढ़िया, सोनू गोयल, नीरज गोयल ने दीप जलाकर किया। आशीष ठाकुर, भगवत श्रृंगारी, गौरव अग्रवाल, संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, पुनीत सिंघला आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed