फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Parshuramji's praises echoed in Barsana

Mathura News: बरसाना में गूंजे भगवान परशुरामजी के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuramji's praises echoed in Barsana
बरसाना में भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा में चलते विप्रजन
बरसाना। कस्बे में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। परशुराम चौक स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पंडित बाबा ने श्रीविग्रह की पूजा कर आरती उतारी। भगवान परशुराम के स्वरूप को अस्त्र-शस्त्र के साथ श्वेत रंग के चार घोड़ों से सुसज्जित बग्गी में विराजमान किया गया।
विज्ञापन


शोभायात्रा रंग बिरंगी आतिशबाजी व बैंडबाजे की मधुर धुन के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा सुदामा चौक, पुराना बस स्टैंड, राधारानी द्वार, पीली कोठी तिराहा, नया बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रंगीली चौक होती हुई परशुराम चौक पहुंची। विप्र समाज के युवा अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। युवा डीजे के ध्वनि पर नृत्य कर परशुराम के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा में मां काली की झांकी एवं अग्नि की कला सबके मन को मोह रही थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लाडली जी के धाम को भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रयागराज श्रोत्रिय, वयोवृद्ध रूपचंद श्रोत्रिय, पूर्व चेयरमैन डॉ. कृष्ण मुरारी गोस्वामी, महेश गौड़, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, कैलाशी गौड़, शेखर पंडा, विनय कुमार मिश्रा, नंदकिशोर, गोकुलेश कटारा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed