फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Krishna's Chhathi Mahotsav celebrated in Thakur Radha Damodar Temple

Mathura News: ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में मनाया भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's Chhathi Mahotsav celebrated in Thakur Radha Damodar Temple
मथुरा। श्री राधादामोदर मन्दिर में ठाकुरजी का अभिषेक करते हुए सेवायत।  - फोटो : mathura
वृंदावन। ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन आयोजित हुआ छठी महोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में जहां एक ओर भक्तों ने बधाईंया गाईं तो मंदिर के सेवायतों ने इस दिन को खास बनाने के लिए मंदिरों को भक्ति रस से विभोर कर दिया।
विज्ञापन

मंदिर के अंगसेवी निताई गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव आचार्य तरुण गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन बेला में ठाकुर श्री राधा दामोदर जी के दूध, दही, शहद, शक्कर, गंगाजल आदि से भव्य महाभिषेक से हुई। अभिषेक के पश्चात ठाकुर जी का मनोहारी शृंगार कर आरती उतारी गई और नजर उतारी गई। महोत्सव की सबसे विशेष परंपरा के तहत मंदिर सेवायतों द्वारा भक्तों के बीच टॉफी, बिस्कुट, खेल-खिलौने, वस्त्र, बर्तन एवं पैसे लुटाए गए।
विज्ञापन

ठाकुरजी को विशेष रूप से कढ़ी-चावल का भोग अर्पित किया गया, जिसके उपरांत भक्तों के बीच भी वही प्रसाद वितरित किया गया। संध्याकाल में ब्रज की महिला भक्तों द्वारा ठाकुर जी के समक्ष पारंपरिक बधाई गीतों का गायन किया गया। इसके साथ ही ठाकुर जी को छप्पन भोग भी अर्पित किए गए। इसके अलावा वृंदावन के अन्य मंदिरों में छठी उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed