फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Kaushal Kishore was enthroned in the newly constructed grand temple after three years

Mathura News: नवनिर्मित भव्य मंदिर में तीन वर्ष बाद विराजे भगवान कौशलकिशोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Lord Kaushal Kishore was enthroned in the newly constructed grand temple after three years
वृंदावन। नाभा पीठ सुदामा कुटी में आयोजित भव्य महोत्सव में ठाकुर कौशल किशोर महाराज को नवनिर्मित भव्य मंदिर में विराजमान कराया गया। मांगलिक अनुष्ठानों के मध्य ठाकुरजी के पट श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास एवं महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने अभिजित मुहूर्त में खोले। ठाकुरजी की नयनाभिराम छवि की झलक पाकर बड़ी संख्या में पधारे संत, वैष्णव और विद्वतजन धन्य हुए।
विज्ञापन


यमुना तट स्थित सुदामा कुटी में भगवान कौशल किशोर महाराज को नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को सुबह अभिजित मुहूर्त में वैदिक मांगलिक अनुष्ठानों के मध्य विराजमान कराया गया। नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने कहा कि भगवान कौशल किशोर जू अपने नवनिर्मित दिव्य साकेत स्वरुप मंदिर में तीन वर्ष बाद विराजे हैं। आगामी 10 से 20 जनवरी तक संत सुदामा दास महाराज के वृंदावन आगमन का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। भगवान के गर्भगृह के पट खोलने के बाद श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष श्रीमहंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने कहा कि भगवान का नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होना लोकमंगल का संकेत हैं।
विज्ञापन

मंदिर की दिव्यता और भव्यता दर्शनीय है। यह दुर्लभ संयोग है कि जहां मंगलवार को अयोध्या में रामलला के मंदिर पर दिव्य धर्मध्वजा का आरोहण और स्थापन हुआ, वहीं इसके एक दिन बाद श्रीराधाकृष्ण के नित्य धाम वृंदावन में भगवान कौशलकिशोर नवनिर्मित महल में विराजमान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महंत अमरदास महाराज, विधायक श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, सीईओ सूरज पटेल, महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज, महंत मोहिनी बिहारी, भरत शर्मा, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed