फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Goda Rangamannar appeared to devotees sitting on divine chariot In Vrindavan at Mathura

गोदारंगमन्नार ने भक्तों को दिए दर्शन: 53 फुट ऊंचे दिव्य चंदन रथ पर विराजे भगवान, खींचने को लगी होड़

Thu, 16 Mar 2023 09:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 09:24 AM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में 53 फुट ऊंचे दिव्य चंदन रथ पर विराजकर भगवान गोदारंगमन्नार ने भक्तों को दर्शन दिए। रथ खींचकर श्रद्धालुओं ने खुद को धन्य पाया। इस मौके पर देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Lord Goda Rangamannar appeared to devotees sitting on divine chariot In Vrindavan at Mathura
दिव्य रथ पर विराजमान होकर भगवान गोदारंगमन्नार ने भक्तों को दिए दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्स पर बृहस्पतिवार को भगवान गोदारंगमन्नार ने दिव्य रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। भगवान गोदारंगमन्नार के दिव्य रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। रथ खींचकर श्रद्धालुओं ने खुद को धन्य पाया। इस मौके पर देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह रंगनाथ मंदिर के पुरोहितों के निर्देशन में वैदिक रीति-रिवाज और विधानपूर्वक दिव्य रथ का छत्र कलश पूजन किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान गोदारंगमन्नार को दिव्य रथ में विराजमान कराया गया। दिव्य रथ को खींचने के लिए असंख्य श्रद्धालु मंदिर के पश्चिम गेट पर एकत्रित हो गए। श्रद्धालुओं ने रस्से को पकडक़र रथ खींचना शुरू किया। दिव्य रथ को खींचकर भक्तों ने अपने जीवन को धन्य पाया। 

विज्ञापन

दिव्य चंदन रथ में विराजकर गोदारंगमन्नार ने दिये दर्शन

भगवान गोदारंमन्नार विशाल और दिव्य रथ यात्रा में शामिल होने एक दिन पहले ही देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंच गए। मंदिर प्रबंधन द्वारा मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। ठाकुर गोदारंगमन्नार दिव्य अलौकिक छवि के अनुरूप उत्तर भारत में अपनी तरह इकलौते चंदन लकड़ी से निर्मित 53 फुट ऊंचे रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lord Goda Rangamannar appeared to devotees sitting on divine chariot In Vrindavan at Mathura
रथ खींचने को लगी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ठाकुरजी की सवारी खींचने का अक्षय पुण्य मिलता है

इस विशाल रथ की सफाई, साज, सज्जा के कार्य को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि इस दिव्य रथ की खासियत यह है कि विशाल रथ किसी यंत्र से नहीं बल्कि हजारों भक्तों द्वारा रस्सों से खींचा जाता है। मान्यता है कि ठाकुरजी की सवारी को खींचने का अक्षय पुण्य लाभ होता है।

Lord Goda Rangamannar appeared to devotees sitting on divine chariot In Vrindavan at Mathura
रथ खींचते सेवायत - फोटो : अमर उजाला

40 दिवसीय होली महोत्सव का समापन

इससे पहले बुधवार को रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत भगवान गोदारंगमन्नार ने भक्तों के साथ होली खेली। होली के इस आयोजन से संपूर्ण वातावरण होलीमय हो गया। भक्तों में ठाकुरजी के प्रसाद रूपी रंग और गुलाल को लेने की होड़ रही। इसी के साथ वृंदावन में चल रहे 40 दिवसीय होली महोत्सव का समापन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed