{"_id":"67e995ec935706882e00d61b","slug":"loot-kee-yojana-banaate-chaar-aaropee-giraphtaar-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104311-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पशु व्यापारियों से लूट की योजना बना रहे थे चार बदमाश, पुलिस ने दबोच लिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पशु व्यापारियों से लूट की योजना बना रहे थे चार बदमाश, पुलिस ने दबोच लिए...
Mon, 31 Mar 2025 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:20 PM IST
सार
पशु व्यापारियों से लूट की योजना बनाते हुए चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से अवैध हथियार, चोरी की दो बाइक, लाल मिर्च के दो पैकेट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में पुलिस ने पशु पैंठ में आने वाले व्यापारियों को लूटने की योजना बना रहे चार आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, चोरी की दो बाइक, लाल मिर्च के दो पैकेट के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपियों को शामकेन फैक्ट्री के पीछे, हताना रोड पर बने टूटे-फूटे कमरे से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम गांव मिर्जापुर हाईवे मथुरा निवासी दिलीप, नौ बीसा सौंख निवासी विजय, मोहनपुर आडूकी निवासी पंकज उर्फ पंखू व पारसौली नौहझील निवासी विपिन नौहवार बताया। इनके कब्जे से दो बाइक, दो तमंचा, पांच कारतूस, दो लाल मिर्च पाउडर के पैकेट बरामद किए।
आरोपियों ने बताया कि वह लोग पशु पैंठ में आने वाले लोगों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया।