फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loose security for rahul

राहुल की सुरक्षा में चूक : प्रमोद तिवारी

Wed, 28 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 28 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
loose security for rahul
प्रमोद तिवारी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने यूपी सरकार पर राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का का आरोप लगाया है। कहा,  सीतापुर में एक युवक राहुल गांधी पर जूता फेंक देता है। कल कोई कुछ भी कर सकता है। राहुल गांधी की सुरक्षा में कोताही प्रदेश की कानून व्यवस्था के हाल को दर्शाता है। 
विज्ञापन


मंगलवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए आए कांग्रेस से राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी और पीएल पूनिया ने पत्रकारों से वार्ता की। इसमें प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान दिए हैं। बीजेपी बलिदान लेती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर किसान रैली में उछाले गए जूते की घटना को भाजपा और उनसे जुड़े संगठनों ने कराया है।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव को लेकर कहा कि बसपा उभर नहीं पा रही है। सपा में अंतर्कलह है। कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। प्रदेश में त्रिशंकु स्थिति नहीं बनेगी। कांग्रेस पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने जा रही है। 27 साल यूपी बेहाल यात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों से जनसंपर्क करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान आतंकी घटनाओं को तभी अंजाम देता है जब माहौल उनके अनुरूप हो। सांसद पीएल पूनिया ने कहा कि मायावती ने आजतक किसी दलित नेता को आगे नहीं बढ़ने दिया। कांशीराम के सभी नजदीकी दलित नेताओं को बसपा से बाहर कर दिया। उन्हाेंने कहा कि मायावती के अंदर सदैव असुरक्षा का भाव रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed