फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loksabha speaker in mathura

मां सबसे बड़ा गुरुकुल: सुमित्रा महाजन

Thu, 18 Feb 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 18 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
loksabha speaker in mathura
मां सबसे बड़ा गुरुकुल है। एक स्त्री मातृत्व जागने पर खुद को भी जगाने में सफल हो जाती है। यह विचार लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को वात्सल्य ग्राम में आयोजित वात्सल्य महोत्सव में व्यक्त किए। वे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। 
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बुलंद आवाज में देश को जागरूक करने वाली साध्वी ऋतंभरा स्वयं भी ऐसी जाग गईं कि मातृत्व जाग गया और वह मां बन गईं। ऐसी मां जो दूसरे बच्चों को वात्सल्य देती है, इस मां को आज मेरा भी ‘दीदी मां’ कहने का मन करता है। उन्होंने बताया कि अयोध्या आंदोलन के समय भी साध्वी ऋतंभरा की बुलंद आवाज सुनने के लिए देश इंतजार करता था।
विज्ञापन


वात्सल्य ग्राम प्रकल्प के बारे में सुमित्रा महाजन ने कहा कि हम एक या दो बच्चों को जन्म देते हैं और उनके पालन-पोषण में ही जीवन व्यतीत करते हैं लेकिन समाज के बच्चों को प्रेम संबंधों से परिपूर्ण परिवार देना ऋतंभरा जैसा व्यक्तित्व ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकल्प में सहयोग करने वालों को भी वे नमन करती हैं। उपस्थित लोगों को संबोधित करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने संविद गुरुकुलम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बालिका छात्रावास मां कलावती पालयम के द्वितीय चरण का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज ने भी संबोधित किया। साध्वी ऋतंभरा ने लोकसभा अध्यक्ष को को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंट किया और माला पहनाई। सुमित्रा महाजन ने युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय ग्राम विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, पूर्व न्यायमूर्ति रमेशचंद लाहौटी, महामंडलेश्वर बालकानंद, महंत हरिबोल बाबा, महामंडलेश्वर स्वामी जगदानंद महाराज, केके लाहौटी, आरएसएस की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बजरंग लाल गुप्ता, संतोष बुधिया, निरंजन शर्मा, मंजू शर्मा, एसके शर्मा आदि उपस्थित थे।


सीडी का विमोचन
वृंदावन। वात्सल्य महोत्सव के मंच पर साध्वी ऋतंभरा की शिष्या साध्वी स्वरूप, साध्वी सम्पूर्णा, साध्वी वर्षा, साध्वी कान्हा, साध्वी योगिता के स्वर में गाए भजनों की सीडी ‘आनंद अपार’ का विमोचन अतिथियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed