Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lokayukta Sanjay Mishra offered prayers at Girirajji temple.

Mathura News: लोकायुक्त संजय मिश्र ने किया गिरिराजजी का पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lokayukta Sanjay Mishra offered prayers at Girirajji temple.
पूजन-अर्चना करते लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र। 
गोवर्धन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र रविवार को गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने मानसी गंगा स्थित मंदिर मुकुट मुखारबिंद में विधि-विधान से गिरिराजजी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में न्यायमूर्ति मिश्र ने गिरिराज महाराज के समक्ष श्रद्धा भाव से शीश झुकाया और पूजा की। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए। मंदिर के रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने लोकायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें ठाकुरजी का अंगवस्त्र, प्रसाद व चित्रपट भेंट किया। इस अवसर को न्यायमूर्ति मिश्र ने अपने जीवन का आध्यात्मिक सौभाग्य बताया। इस दौरान श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा, पप्पू पुजारी, जैकी शर्मा, चंद्रविनोद कौशिक, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed