फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lok Sabha Speaker family performed Rudrabhishek Parthiv Shivling Mahotsav in Vrindavan

वृंदावन: पार्थिव शिवलिंग महोत्सव में लोकसभा स्पीकर के परिवार ने किया रुद्राभिषेक, व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद

Tue, 30 Jul 2024 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 10:31 PM IST
सार

वृंदावन में पार्थिव शिवलिंग महोत्सव में लोकसभा स्पीकर के परिवार ने रुद्राभिषेक किया। व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। यह महोत्सव प्रियाकांत जू मंदिर में चल रहा था। 

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker family performed Rudrabhishek Parthiv Shivling Mahotsav in Vrindavan
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की पत्नी अमृता बिड़ला परिवार संग मिट्टी से बने शिवलिंग का अभिषेक करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रियाकांत जू मंदिर में नौ दिवसीय पार्थिव शिवलिंग महोत्सव चल रहा था। यह मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिवस देवकीनंदन महाराज के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की पत्नी एवं परिवार के सदस्यों ने रुद्राभिषेक कर शिव अराधना की। संपूर्ण आयोजन में श्रद्धालुओं ने ब्रज की माटी से 21 लाख पार्थिव शिवलिंग संकल्प को पूर्ण करते हुए 22 लाख ग्यारह हजार पार्थिव शिवलिंग बनाए।

विज्ञापन


मंगलवार को छटीकरा मार्ग स्थित ठा. श्रीप्रियाकांत जू मंदिर में चार लाख 49 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन अर्चन किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की पत्नी अमृता बिड़ला, उनकी माताजी शांति देवी एवं पुत्री कामाक्षी बिड़ला भी रुद्राभिषेक में शामिल हुईं। ॐ नमः शिवायः मंत्र उच्चारण के साथ शिवभक्तों ने शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक किया।
विज्ञापन


देवकीनंदन महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान हमसे कभी अलग नहीं होते, संसार की मोह-माया में फंसकर मानव ही उन्हें बिसरा देता है। अमृता बिड़ला ने व्यासपीठ पूजन कर देवकीनंदन महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि नौ दिनों में 22 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंग बनाए गए हैं। देवकीनंदन महाराज दो अगस्त से न्यू जर्सी में शिव महापुराण कथा श्रवण कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed