फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown, sideefect, eie, helth, mobile, computer, mathura

लाकडाउन में हर वक्त मोबाइल देखने से बचें

Sun, 17 May 2020 05:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
lockdown, sideefect, eie, helth, mobile, computer, mathura
मथुरा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन में जिस प्रकार हर उम्र के लोग अधिक समय तक मोबाइल और टीवी देख रहे हैं, इससे उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे, जवान, बुजुर्ग व महिलाएं सभी घर में या तो टेलीविजन के सामने बैठे रहते हैं या फिर मोबाइल देखते रहते हैं।
विज्ञापन

बहुत से युवा घर में लैपटाप व कंप्यूटर के आगे बैठे रहते हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी हो रही है। इससे उनकी आंखों पर जोर पड़ रहा है। ऐसे में लोग आंखों की समस्या को लेकर परेशान हैं। लॉकडाउन के दौरन ज्यादातर शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों की आंखें लाल हो रही हैं। उनमें चुभन पैदा हो रही है। आंखों से पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

आंखों में तनाव और भारीपन की शिकायतें भी लोग कर रहे हैं। कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करें तो आंखों को जल्दी-जल्दी झपकाएं। हर 30 मिनट बाद आंखों को विश्राम दें। दिन में तीन-चार बार आंखों को शीतल जल से धोते रहें। अगर आंखों में लालपन, चुभन, पानी आ रहा है तो डाक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश जैन, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक
आंखों से कोरोना का खतरा, चश्मा पहनें
कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा आंखों से भी रहता है। आंखों के माध्यम से भी कोरोना वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर सकता है। खांसने, छींकने आदि के कारण द्रव्य पदार्थ हवा में आ जाता है। इन्हीं में कोराना वायरस छिपा होता है। इसीलिए कहा जाता है कि चेहरे व आंखों से हाथ न लगाएं और बार-बार हाथ धोते रहें। चश्मा पहनकर बाहर निकलेंगे तो वायरस के हमले से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed