फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

घर लौटने लगे प्रवासी मजदूर

Sat, 25 Apr 2020 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कोसीकलां में अपने गंतव्य को रवाना होने के लिए बस में मजदूरों को बिठाते हुए एसपी ग्रामीण श्रीशचंद? - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार दोपहर में हरियाणा रोडवेज की छह बसें यूपी के मजदूरों को लेकर मंडी समिति परिसर पहुंची। यहां पर मौजूद एसपी ग्रामीण, एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में मजदूरों की प्रारंभिक जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन

हरियाणा के फंसे मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने कोसी मंडी समिति में 100 बसों की व्यवस्था की। शनिवार की शाम तक छह बसें हरियाणा से करीब 150 मजदूरों को लेकर पहुंची। उन्हें प्रशासन ने आगरा, फिरोजाबाद एवं मथुरा के लिए भेज दिया। हिसार, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, दादरी, रोहतक, झज्जर आदि शहरों में प्रदेश के मजदूर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

एआरएम विनोद कुमार ने बताया कि आगरा फाउंड्री नगर, मथुरा, ईदगाह एवं बाह डिपो की 100 बसें मंडी समिति में तैयार हैं। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर खाना खिलाकर यूपी रोडवेज की बसों से गतंव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही कर दी प्रशासन ने व्यवस्थाएं
कोसीकलां। हरियाणा में फंसे मजदूरों के आने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की शाम से ही प्रशासन हरकत में आ गया। मजदूरों को रोकने एवं मजदूरों को बस बदलने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं। साथ ही उनके लिए पानी, भोजन आदि का भी प्रबंधक किया गया।

अधिकारियों से वार्ता हो चुकी
देर रात तक मजदूरों से भरी बसों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उनके स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही उन्हें आगे के लिए रवाना किया जाएगा। प्रत्येक बस में दो पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं, जिससे रास्ते में उन्हें कोई परेशानी न हो। इसके लिए वे हरियाणा सरकार के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाएं हुए हैं। अधिकारियों से भी कई दौर की वार्ता हो चुकी है। - श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed