फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

मंडी में भीड़ रोकने के प्रशासन के प्रयास नाकाम

Sat, 11 Apr 2020 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
lockdown
डैंपियर सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। डेंपियर नगर सब्जी मंडी में भीड़ रोकने के प्रशासन के तमाम प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। दो दिन पूर्व अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने भीड़ रोकने के लिए स्थानीय मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शनिवार को सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

लॉकडाउन का सबसे बड़ा उद्देश्य सामाजिक दूरी बनाने का है। इसी के तहत शासन स्तर पर लगातार कहा जा रहा है कि लोग घरों से न निकलें। शहर में तमाम लोग ऐसे घूमते मिले जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखे थे। पुलिस ने सड़कों पर सख्ती दिखाई तो लोगों ने रूमाल से मुंह ढक लिए। डेंपियर नगर सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। इसमें प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। कहा जा रहा है कि अधिकांश पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सील किए गए इलाके में लगा दी गई है। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही महामारी के दौर में सिरदर्द बन सकती है।
विज्ञापन

- सब्जी मंडी में भीड़ को काफी नियंत्रित कर लिया गया है। अधिकारी इस पर लगातार नजर रखे हुए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि फल और सब्जी की दुकानें अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्थानों पर लगवाई जाएं, जिससे एक स्थान पर भीड़ का दबाव न बने। - अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed