फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   LLB and B.Ed exams begin

Mathura News: एलएलबी और बीएड की परीक्षाएं शुरू, निगरानी में जुटे रहे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
LLB and B.Ed exams begin
बी.एड. की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी
मथुरा। डाॅ. भीमराम आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी और बीए-एलएलबी की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा देने के लिए केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। केंद्र पर प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष में कड़ी चेकिंग के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। जिले में एलएलबी के 6 और बीए-एलएलबी के 11 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि एलएलबी और बीए-एलएलबी की परीक्षा शुरू हो गई है। इसमें कुल 3175 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3116 परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और एक पहचान पत्र के बाद मिलान करके परीक्षा में बैठने के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी तरीके से तैयारी की गई है। जिससे कोई भी छात्र पर्ची भी लेकर अंदर नहीं जा सके।
विज्ञापन



बीएड की परीक्षा भी शुरू
जिले में बीएड की परीक्षा 31 केंद्रों पर आयोजित हुई। इन केंद्रों पर 1276 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1243 उपस्थित हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed