फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Live life carefully, don't trust a moment

Mathura News: सावधान होकर जीवन जियो, एक पल का भरोसा नहीं

Mon, 14 Aug 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Live life carefully, don't trust a moment
वृंदावन। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा चैतन्य विहार मैदान में चल रहे धार्मिक आयोजन के चौथे दिन सोमवार शाम संत चिन्मयानंद बापू ने भगवान कृष्ण जन्म की कथा का प्रसंग सुनाया। इस दौरान नंदोत्सव की सुंदर झांकी और कानों में रस घोलते बधाई गीतों ने ऐसा समा बांधा कि हर ओर उल्लास छा गया। भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


संत चिन्मयानंद बापू ने कहा कि भक्तों के विशेष प्रेम के कारण भगवान अवतरित होते हैं। जिस प्रकार दूध में दही छिपा रहता है, सिर्फ उसको प्रकट करना होता है। उसी तरह भगवान पूरे संसार में व्याप्त हैं। भक्तों द्वारा प्रेम से उनको प्रकट किया जाता है। विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने भागवत भक्तों को बताया कि सावधान होकर जीवन जियो, एक पल का भरोसा नहीं। मृत्यु संसार का परम सत्य है। जन्मदिन पर पार्टी या मौज मत मनाओ। प्रभु की भक्ति करो। उन्होंने कहा कि संसार से आसक्ति हटाकर प्रभु के चरणों में प्रीति जोड़ो। संसार की वासनाओं और कामनाओं से मुक्ति का यही सरल उपाय है। इस दौरान जीवन है तेरे हवाले, मुरलिया वाले भजन पर सब झूम उठे। इससे पूर्व भागवताचार्य ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि ध्रुव ने मात्र छह वर्ष की आयु में भगवान को पा लिया।
विज्ञापन


यह कथा सिखाती है कि ईश्वर को पाने के लिए उम्र का नहीं, ईश्वर के प्रति अनन्य प्रेम और अटूट भाव का महत्व है। उन्होंने समझाया कि ध्रुव की तरह ही जरूरी है कि हम भी अपने बच्चों को प्रभु से प्रेम करना सिखाएं। बच्चों को धन नहीं, धर्म प्रदान करें। वेद मंदिर अयोध्या के महंत रामनरेश दास, विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और आगरा के समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल, मुख्य यजमान जागृति द्विवेदी, सुधांशु द्विवेदी, श्रेतिमा द्विवेदी, मयंक वैद्य, अनुराग यादव, राजवीर सिंह, गीता शर्मा ने श्रीमद्भागवत का पूजन कर आरती उतारी। मीडिया समन्वयक कुमार ललित ने बताया कि कथा के पांचवें दिन मंगलवार शाम चार बजे से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कराया जाएगा। गोवर्धन लीला और छप्पन भोग की झांकी भी सजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed