फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   live from farah

टूटी सड़कें, खारा पानी...फरह की यही कहानी

Tue, 13 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 13 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
live from farah
रास्तों की खराब हालत

विज्ञापन
टूटी सड़कें। खारा पानी। स्वास्थ्य सेवा बेहाल। अस्पताल खुला है लेकिन डाक्टर नहीं हैं। स्कूल हैं लेकिन शिक्षक कभी-कभी ही आते हैं। जरा सी बरसात हो जाए तो तालाब बन जाते हैं रास्ते। हर बार चुनाव के दौरान इस इलाके को चमन बनाने की बातें होती रही हैं लेकिन हकीकत क्या है कोई वहां की जनता से पूछे।

फरह ब्लाक पहले गोवर्धन विधानसभा में था लेकिन अब बलदेव विधानसभा का हिस्सा है। यहां करीब एक लाख वोटर हैं। ये मतदाता हर चुनाव में निर्णायक की भूमिका निभाते हैं। लेकिन इतना सब होने के बाद भी विकास से बहुत दूर है ये क्षेत्र।
विज्ञापन


ओल, बेरी, बरारी, रैपुराजाट जैसे बड़े गांव आज भी विकास का इंतजार कर रहे हैं। डार्क जोन में शामिल इस ब्लाक के 90 फीसदी गांवों में भूजल खारा है। सोमवार को ‘अमर उजाला’ की टीम जब फरह और आसपास के गांवों में पहुंची तो लोगों ने विधायक पूरन प्रकाश की ओर से किए जा रहे विकास के दावों को खोखला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी पचौरी निवासी योगेंद्र कुमार, पप्पू  पचौरी, राजदर्शन, मोहन, रामप्रकाश, टीटी जैन का कहना था कि रास्ते बेहद खराब हैं। विधायक ने कभी ध्यान नहीं दिया। चुनाव जीतने के बाद तो वह लौटकर ही नहीं आए। गांव करनपुर के प्रवेश मार्ग पर जलभराव है।

यहां के सतीश कुमार, महेश उपाध्याय, दयाचंद, दुर्गा प्रसाद, रामनरेश केशव, रवि, अशोक, मानू कहते हैं कि विधायक या दूसरे नेताओं को जनता की तो चुनाव के समय सुध आती है। चुनाव जीतने के बाद विधायक जनता से मिलना छोड़ देते हैं। गांव की ओर झांकते तक नहीं। अब चुनाव आने वाले हैं, फिर जनता को छला जाएगा। गांव में बिजली खंभे टूटे हुए हैं, सड़क खराब है, पर विधायक आज तक नहीं आए। 

परखम के राजेन्द्र, जमालपुर के किशन सिंह, दौलतपुर के हीरालाल शर्मा का कहना था कि गांव की सड़क खराब है। दीनदयाल धाम, शहजादपुर, सलेमपुर, हतियावली समेत दर्जनों गांवों में खारा पानी है। ईसापुर पानी की टंकी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि गांव का प्रमुख मार्ग बदहाल है। बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते। 

एक भी वादा तो पूरा नहीं हुआ
बलदेव निवासी शंकर सुरेका का कहना है कि विधायक ने वादे तो बहुत किए लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ। हर बार चुनाव में पब्लिक को छला जाता है। सुनहरे ख्वाब दिखाए जाते हैं। बोले कि पब्लिक को ऐसे व्यक्ति को वोट देना चाहिए जो उनकी बात को सुने।  


विधायक जी का कहना है...
फरह ब्लॉक की मुख्य सड़क फरह-परखम-ओल-जाममपट्टी का निर्माण 2012 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में कराया था, लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते यह सड़क ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। इसकी शिकायत होने पर एक्सईएन निलंबित हुआ था। अब इसके पुनर्निर्माण के लिए शासन की स्वीकृति प्राप्त कर ली है। बरारी-बेरी-ओल मार्ग के निर्माण की स्वीकृति भी करा दी गई है। दोनों मार्गों की स्थिति पर विधानसभा में प्रश्न उठाया था। अछनेरा मार्ग की स्वीकृति के लिए भी शासन में पहल की जा रही है। केंद्र में भाजपा और राज्य में सपा की सरकार होने के कारण क्षेत्र की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है।
-पूरन प्रकाश, विधायक बलदेव विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed