फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Live darshan of Shri Banke Bihari begins on Rangbhari Ekadashi

Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर श्री बांकेबिहारी के लाइव दर्शन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Live darshan of Shri Banke Bihari begins on Rangbhari Ekadashi
श्री बांकेबिहारी मंदिर की लाइव स्ट्रीमिंग के शुभारंभ के दौरान मौजूद अधिकारी। 
वृंदावन। रंगभरनी एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के भक्तों को तोहफा मिला है। शुक्रवार को मंदिर प्रांगण से आधिकारिक रूप से लाइव स्ट्रीमिंग सेवा का शुभारंभ किया गया। अब देश-विदेश में बैठे करोड़ों श्रद्धालु घर बैठे ठाकुरजी के साक्षात दर्शन और तीनों आरतियों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
विज्ञापन

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लाइव प्रसारण का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार ने कहा कि कमेटी की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन कराना है। लाइव स्ट्रीमिंग और बड़ी स्क्रीन के माध्यम से व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जो भक्त वृंदावन नहीं आ पाते, वे भी अपने आराध्य से जुड़े रह सकेंगे। इस दौरान डीआईजी आगरा रेंज शैलेष पांडेय, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



5 एडवांस कैमरे, 6 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाईं
मंदिर प्रबंधन ने मंदिर परिसर के अंदर और बाहर कुल छह बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाईं हैं। प्रवेश द्वार (गेट संख्या 2 व 3), निकास द्वार (गेट संख्या 1) और गेट संख्या 4 के सामने बड़ी स्क्रीन स्थापित की गई हैं। मंदिर के भीतर पांच अत्याधुनिक कैमरों और चार बड़ी टीवी स्क्रीन के माध्यम से ठाकुरजी की दिव्य झलक श्रद्धालुओं तक पहुंचेगी। लाइव दर्शन की जिम्मेदारी नोएडा स्थित सुयोग्य मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन लगभग 10 घंटे होगा सीधा प्रसारण
मंदिर प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन लगभग 10 घंटे से अधिक लाइव प्रसारण किया जाएगा। सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान शृंगार, राजभोग और शयनभोग आरतियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।


इन प्लेटफार्म पर होगा प्रसारण

https://www.youtube.com/@Thakurji.ShriBankeBihariji

https://www.facebook.com/thakurjishribankebihariji
https://www.instagram.com/thakurjishribankebihariji

https://x.com/ThakurjiSBBji
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed