{"_id":"66e1dc2677a0d9b1e908691b","slug":"list-of-polling-stations-for-five-assembly-constituencies-released-mathura-news-c-369-1-mt11002-118188-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची जारी
विज्ञापन
मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मथुरा लोकसभा क्षेत्र के 5 विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस सूची पर मतदाताओं से 17 सितंबर तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल ने बताया है कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पांचों तहसील कार्यालयों पर उपलब्ध करा दी गई हैं। इन स्थानों पर जाकर कोई भी सूची देख सकता है।
विधानसभा क्षेत्र छाता में 396, मांट में 413, गोवर्धन में 390, मथुरा में 484 और बलदेव में 445 मतदेय स्थल हैं। मतदेय स्थलों के संबंध में यदि कोई आपत्ति या सुझाव हों 17 सितंबर तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार के कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय में दे सकते हैं।