फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Life without water is incomplete: Laxminarayan

जल के बिना जीवन की कल्पना अधूरी: लक्ष्मीनारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Life without water is incomplete: Laxminarayan
गांव महराना में जल दिवस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण
कोसीकलां। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। सब जानते हुए भी पानी बर्बाद करते हैं। इसी का परिणाम है कि आज भारत और विश्व के सामने पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


ग्राम महराना में विश्व जल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि राजस्थान व जैसलमेर जैसे रेगिस्तानी क्षेत्र में पानी आदमी की जान से भी ज्यादा कीमती है। कई-कई किलोमीटर चल कर इन प्रदेशों की महिलाएं पीने का पानी लाती हैं। पानी की इसी जंग को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 1992 के अपने अधिवेशन में 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया।
विज्ञापन


इस पर सर्वप्रथम 1993 को पहली बार 22 मार्च के दिन पूरे विश्व में जल दिवस के मौके पर जल के संरक्षण और रख-रखाव पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि आज वह समय है कि हमें बूंद-बूंद पानी बचाकर आगे बाने वाली पीढि़यों को सुरक्षित करना है। इस दौरान कार्यक्रम मेंं जल के महत्व पर चर्चा हुई और उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed