फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   life after building collapse in mathura

मौत के बाद जगी जीवन की आस

Wed, 20 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 20 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
life after building collapse in mathura
मौत के बाद जगी जीवन की आस - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को छत के मलबे में से निकली तीन बहनों की सांस की आस परिवार के लोगों ने अंत तक नहीं छोड़ी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया तो शव मोर्चरी में पहुंचाया गया। यहां घरवालों को एहसास हुआ कि दो बहनों की सांसें चल रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद हंगामे के बीच तीनों बहनों के जीने की उम्मीद में उन्हें फिर डाक्टर्स के पास लाया गया लेकिन यहां नसीब में सिर्फ आंसू ही आए। तीनों को फिर मृत बताया गया। 
विज्ञापन


बुधवार तड़के चार तीन बहनों के पास मौजूद घरवालों को दो बहनों के सांस लेने का एहसास हुआ। इसके बाद तेजी के साथ सभी जिला अस्पताल में उपस्थित डा. मुकुंद बंसल के पास पहुंचे। बताया कि बहनें जीवित हैं और आप लोगों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर हंगामा होने लगा। आसपास के लोग भी तेजी से डाक्टरों की ओर बढ़े। जल्दी से तीनों बहनों को अस्पताल परिसर की मोर्चरी से वापस फिर इलाज के लिए लाया गया। यहां डाक्टर्स की टीम ने उन्हें देखा और मृत घोषित कर दिया। 

तड़के 4:30 पर उम्मीद की आंखों से फिर गम के आंसू बरसने लगे। लोग एक-दूजे को ढांढस बंधाते-बंधाते खुद रोने लगते। असमय मौत का सच सामने था और लोग तीन बेटियों की जग से विदाई को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। 


साथ जली सगी बहनों की चिताएं
यमुना घाट पर कुशक गली के साथ-साथ शहर के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। तीन चिताएं साथ रखी गईं। उनके जलते ही लोगों की आंखें नम हो गईं। कल तक हंसती-खेलती बहनों को लोग दिल पर पत्थर रखकर आखिरी विदाई दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed