फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Licenses of 7 fertilizer distribution shops suspended, notices issued to 9

Mathura News: खाद वितरण की 7 दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 9 को नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Licenses of 7 fertilizer distribution shops suspended, notices issued to 9
मथुरा। यूरिया की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए शुक्रवार को की गई छापेमारी के बाद शनिवार को 7 उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। साथ ही 9 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये छापामारी जनपद की सभी तहसीलों और विकास खंडों पर की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की 10 टीमों ने सभी 10 विकास खंडों में एक साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान प्रमुख रूप से यूरिया की बिक्री की जांच की गई, जिसका उपयोग किसान आलू व गेहूं की फसल में टॉप ड्रेसिंग के रूप में कर रहे हैं। जांच में 60 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अनियमितताएं पाए जाने पर 7 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस/उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिए गए, जबकि अन्य 9 के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके साथ ही संबंधित दुकानों की उर्वरक आपूर्ति पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने कहा कि आकस्मिक छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि वे यूरिया के साथ किसी अन्य उत्पाद (जिंक/माइक्रोन्यूट्रिएंट आदि) की टैगिंग न करें और निर्धारित दरों पर ही बिक्री करें। उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1965 की धारा 3/7 एवं उर्वरक (कार्बनिक एवं अकार्बनिक) नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहीं भी उर्वरक से जुड़ी समस्या हो तो मोबाइल नंबर 6272893015 और 9410039500 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतिष्ठान को दिए गए नोटिस

धांधरी खाद बीज भंडार (औरंगाबाद, मथुरा), गोयल ट्रेडिंग कंपनी (बाजना, नौहझील), एग्रीजक्शन केंद्र (ओल, फरह), चौधरी एग्रो एजेंसी (फरह), सिसौदिया एपी क्लीनिक सेंटर (अकबरपुर, चौमुहां), आईएफएफडीसी (सुरीर, गोट), एग्रीजक्शन केंद्र (चौमुहां), शिव खाद बीज भंडार (बरसाना, नंदगांव) तथा खंडेलवाल खाद बीज भंडार (गोवर्धन, मथुरा)।



निलंबित लाइसेंस वाले प्रतिष्ठान

एग्रीजक्शन केंद्र (छडगांव, फरह), तरकर इंटरप्राइजेज (छडगांव, फरह), डीपी इंटरप्राइजेज (बाजना, नौहझील), फौजदार खाद बीज भंडार (बाजना, नौहझील), चौधरी महेश खाद बीज भंडार (छाता), वैभव खाद बीज भंडार (पिल्हौरा, चौमुहां) और कृषि सेवा केंद्र (राया, महावन) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed