फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Licenses of 12 traders suspended for not paying market fee

Mathura News: मंडी शुल्क जमा न करने पर 12 कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Licenses of 12 traders suspended for not paying market fee
कोसीकलां। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने मंडी शुल्क जमा न जमा करने पर 12 कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। मंडी समिति ने 15 दिन में बकाया न चुकाने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है। इन पर करीब 45 लाख रुपये का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन


मंडी समिति में कारोबार कर रहे आढ़तियों को हर वर्ष मंडी शुल्क, विकास सेस, ब्याज, दुकान का प्रीमियम व किराया जमा करना होता है। पिछले कुछ वर्षों में कारोबारियों ने चेक जमा किए, वे भुगतान के लिए बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए तो कुछ ने जमा नहीं कराए। इस संबंध में मंडी समिति की ओर से नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन कारोबारियों ने रकम नहीं जमा की।
विज्ञापन



मंडी समिति सचिव उमेश चौधरी ने बताया कि नोटिस के बाद भी धनराशि जमा न करने वाले सभी आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है, इसके बाद भी चेक की धनराशि को ब्याज के साथ जमा नहीं किया तो लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। साथ ही उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सचिव ने बताया कि इसमें सबसे बड़ी धनराशि 6,41,677 रुपये परेश कुमार एंड संस पर बकाया है। श्री मोहन ट्रेडर्स पर 6,27,789 रुपये, शगुनशिवा ट्रेडिंग कंपनी पर 5,32,597 रुपये, गौरीशंकर तुलाराम पर 4,59,378 रुपये, मूला भगत ट्रेडर्स पर 3,62,680 रुपये, हर्षित ट्रेडिंग कंपनी पर 3,36,235 रुपये, सांवलिया एंड संस पर 2,26,915 रुपये, संदीप कुमार जितेंद्र कुमार पर 3,10,923 रुपये, सचिन कुमार दिनेश कुमार पर 2,82,620 रुपये, कर्मवीर प्रधान ट्रेडिंग कंपनी पर 2,62,595 रुपये, रामस्वरूप सीताराम ट्रेडिंग कंपनी पर 2,58,133 रुपये, राधेश्याम ट्रेडिंग कंपनी पर 1,52,632 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed