{"_id":"6817b778f22e8fd1140fcec8","slug":"liberation-will-be-achieved-by-the-combination-of-devotion-and-power-mathura-news-c-369-1-mt11009-129088-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भक्ति और शक्ति के समावेश से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भक्ति और शक्ति के समावेश से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान को मुक्ता कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस स्थान पर वर्तमान में मस्जिद बनी है वही स्थान आराध्य श्रीकृष्ण भगवान का मूल गर्भगृह है।
उन्होंने कहा कि वहां से मस्जिद हटेगी और एक दिन उस स्थान पर भगवान का भव्य मंदिर बनेगा। रविवार को महेंद्र प्रताप ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीबृजधाम आश्रम के 13वें वार्षिकोत्सव में महामंडलेश्वर स्वामी अन्नतानंद महाराज से मुलाकात की। साथ ही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा व कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने जोर देकर कहा है कि अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर के हिंदुओं पर हमला करने वालों को करारा जवाब देंगे।
वहीं महामंडलेश्वर स्वामी अन्नतानंद महाराज ने कहा कि भक्ति के साथ-साथ शक्ति का भी समावेश होना चाहिए। तभी मठ मंदिरों और हिंदुओं की सुरक्षा कर पाएंगे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए चलाए जा रहे श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान संत नवल गिरी महाराज, डॉक्टर आदित्यानंद समेत अन्य मौजूद रहे।