फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Letter written in blood to PM CM against Banke Bihari Corridor

Mathura: बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में पीएम-सीएम को खून से लिखे पत्र, दूसरे दिन भी बंद रहे बाजार

Tue, 17 Jan 2023 03:57 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Jan 2023 03:57 AM IST
सार

प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण मंदिर क्षेत्र के बाजार सोमवार को भी बंद रखे गए। बांकेबिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते पर मौजूद दुकानों पर ताला लटका रहा।

विज्ञापन
Letter written in blood to PM CM against Banke Bihari Corridor
सीएम योगी के नाम खत लिखते वृंदावन के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकेबिहारी के प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध मुखर होता जा रहा है। रविवार की तरह सोमवार को भी बाजार बंद रहा। इससे सन्नाटा रहा। लोगों ने खून से पत्र लिखकर ब्रज के प्राचीन स्वरूप, कुंज गलियों और उनके आशियानों के अस्तित्व को बचाने तथा व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रयासरत प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। मंदिर के गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने मंदिर चबूतरे पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण मंदिर क्षेत्र के बाजार सोमवार को भी बंद रखे गए। बांकेबिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते पर मौजूद दुकानों पर ताला लटका रहा। कॉरिडोर के विरोध में स्थानीय लोगों ने विद्यापीठ चौराहा के समीप सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कुंज बिहारी श्री हरिदास का कीर्तन किया और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ब्रज को बचाने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सेवायत गोस्वामी
वृंदावन(मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर चल के विरोध के बीच मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सेवायतों ने विशेष अनुमति याचिका(एसएलपी ) दायर की है। इसे मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने स्वीकार कर ली है। इस पर सुनवाई 23 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed