{"_id":"6849da7865279e46840594b0","slug":"lets-donate-blood-together-save-the-lives-of-the-needy-mathura-news-c-369-1-sagr1038-130948-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आओ करें रक्तदान, मिलकर बचाएं जरूरतमंदों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आओ करें रक्तदान, मिलकर बचाएं जरूरतमंदों की जान
विज्ञापन
मथुरा। विश्व रक्तदाता दिवस पर हर बार की तरह अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में कोई भी रक्तदान कर सकता है। आप भी आएं और रक्तदान कर किसी की जान बचाने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाएं।
सड़क दुर्घटनाओं से लेकर अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को रक्त की जरूरत पड़ती है लेकिन रक्त केवल मानव शरीर में ही बनता है। ऐसे में रक्तदान से ही किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रितु रंजन ने बताया कि 60 वर्ष तक की आयु का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे स्फूर्ति आती है। वहीं सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान से हृदयघात का खतरा भी कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन के माध्यम से एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
रक्तदान से लोगों की जान बचती है, इसीलिए रक्तदान को महादान भी कहा गया है। ऐसे में आपके पास भी मौका है महादानी बनने का। 14 जून को जिला अस्पताल की ब्लड बैंक पहुंचकर आप भी रक्तदान करें। अमर उजाला की ओर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।